शेयर मंथन में खोजें

अधिक आपूर्ति से कच्चे तेल की माँग प्रभावित होने की संभावना - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रुझान पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है।

तेल की कीमतें 3,200-3,450 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। विश्व स्तर पर तेल की अधिक आपूर्ति और वैश्विक वृद्धि दर के धीमा रहने की आशंका से माँग में कमी होने की संभावना से आज नाइमेक्स में तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। कल 2% की बढ़त के बाद आज ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 1.2% की गिरावट के साथ 56.58 डॉलर और डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतें कल 2% की बढ़त के बाद आज 1.6% की गिरावट के साथ 47.39 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं। बाजार में कम होती लिक्विडिटी और निवेशकों द्वारा अपनी पोजिशन बंद किये जाने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उठा-पटक देखी जा रही है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के 250-270 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर तक अमेरिका में सामान्य से अधिक तापमान रहने के अनुमान और गैस के रोजाना उत्पादन में बढ़ोतरी होने से कल अमेरिकी गैस वायदा की कीमतों में 3% से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी