शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका में रिकॉर्ड तेल उत्पादन के कारण कच्चे तेल कीमतों पर दबाव - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
ओपेक और रूस सहित कुछ गैर-ओपेक देशों द्वारा तेल उत्पादन में कटौती और अमेरिका द्वारा ईरान और वेनेजुएला पर प्रतिबंध जारी रहने के कारण आज तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है, लेकिन अमेरिका में रिकॉर्ड तेल उत्पादन के कारण कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। तेल की कीमतों को तेजी प्रदान करने के लिए ओपेक और रूस सहित कुछ गैर-ओपेक देश तेल उत्पादन में 12 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती कर रहे हैं।
कच्चे तेल की कीमतें 393 रुपये के नजदीक सहारे के साथ 4,000 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। ईआईए के अनुसार 1 मार्च को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 71 लाख बैरल बढ़ कर 45.29 करोड़ बैरल हो गया है। पिछले वर्ष अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन 20 लाख बैरल बढ़ कर रिकॉर्ड 1.2 करोड़ बैरल प्रति दिन हो गया है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतें 198 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 205 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी