शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 4,180 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 4,090 के स्तर पर सहारा रह सकता है।

प्रमुख उत्पादकों द्वारा आपूर्ति में कटौती और अमेरिकी आर्थिक प्रोत्साहन के उपायों की उम्मीद के बीच माँग में बढ़ोतरी की संभावना से आज तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है और ब्रेंट वायदा की कीमतें 60 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुँच गयी है। अधिकांश मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर के कारण कीमतों को मदद मिली है। इस बीच सऊदी अरब ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन के अन्य सदस्यों और रूस सहित उसके सहयोगियों द्वारा फरवरी और मार्च में आपूर्ति में अतिरिक्त कटौती से वैश्विक बाजारों को संतुलित करने में मदद मिल रही है। फिर भी, कच्चे तेल की अधिक कीमतें अमेरिकी उत्पादकों को उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं, जबकि यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण ईंधन की माँग पर रोक लगी हुई हैं। ऊर्जा सेवाओं की फर्म बेकर ह्यूजेस कंपनी के अनुसार, अमेरिकी तेल रिग रिगों की संख्या पिछले सप्ताह मई के बाद से उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेज उठापटक होने की संभावना है और कीमतों को 218 रुपये के स्तर पर अड़चन और 212 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। अगले दो सप्ताह तक अमेरिका के सभी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी