शेयर मंथन में खोजें

बुधवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त, आज सारे एशियाई बाजारों में तेजी

कच्चे तेल की कीमतों में आयी तेजी और डॉलर के कीमत में उछाल आने के कारण बुधवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त देखने को मिली।

बुधवार के कारोबार में तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। चीन में चल रही आर्थिक मंदी के कारण जुलाई से सितंबर की तिमाही में विश्व भर के शेयर बाजरों में करीब 10% की गिरावट दर्ज हुई है।
बुधवार के एकदिनी कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजार 1.50% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
वहीं एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। सभी एशियाई बाजार आज हरे निशान में चल रहे हैं।
बुधवार को प्रमुख अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस 236 अंक या 1.47% बढ़ कर 16,285 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 36 अंक या 1.91% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 103 अंक या 2.28% ऊपर चढ़ कर 4,620 पर बंद हुआ।
आज सारे एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 15 अंक या 0.48% बढ़ कर चल रहा है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 303 अंक या 1.74% ऊपर चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 290 अंक या 1.41% ऊपर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 20 अंक या 0.72% की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 1 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख