शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स हल्की बढ़त के साथ हुआ बंद, निफ्टी सपाट

आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई और दिन के कारोबार में दोनों सूचकांक हरे निशान में ही घटते बढ़ते रहे।


कारोबार के अंत में सेंसेक्स 66 अंक या 0.25% बढ़कर 26,220 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 2 अंक या 0.03% बढ़ कर 7,950 पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,169 के न्यूनतम स्तर को और 26,432 के उच्चतम स्तर को छुआ। वहीं निफ्टी ने 7931 के न्यूनतम स्तर को और 8008 के उच्चतम स्तर को छुआ।

छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.18% की बढ़त दिखायी दी, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.20% बढ़ कर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.11% की बढ़त रही और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.19% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
क्षेत्रवार देखें तो आज बीएसई में क्षेत्रों में मिला-जुला रुख बना रहा। हेल्थकयर (1.46%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.89%), कैपिटल गुड्स (0.73%), एफएमसीजी (0.24%), टीईसीके (0.24%), तेल-गैस (0.10%) हरे निशान में हैं। वहीं सिर्फ रियल्टी (-1.82%), पावर (-0.55%), ऑटो (-0.45%), बैकिंग (-0.37%), आईटी (-0.24%), मेटल (-0.12%) लाल निशान में बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 1 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख