लगातार दूसरे दिन बाजार तेजी के साथ बंद
अमेरिकी फेड पॉलिसी से पहले वैश्विक बाजार में अच्छी खरीदारी देखी गई। अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे दिन अच्छी तेजी रही।
अमेरिकी फेड पॉलिसी से पहले वैश्विक बाजार में अच्छी खरीदारी देखी गई। अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे दिन अच्छी तेजी रही।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (22 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 36.5 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.21% की बढ़त के साथ 17,180.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। आज एशियाई बाजार तेजी के कारोबार कर रहे हैं तो अमेरिका और यूरोप के बाजार बढ़त बनाकर बंद हुए हैं।
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (21 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 71 अंकों की उछाल के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.42% की बढ़त के साथ 17,095.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। अमेरिका और यूरोप के अलावा आज जापान और थाइलैंड के अलावा तमाम प्रमुख एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख नजर आ रहा है।
वैश्विक बाजार में अच्छा कारोबार देखा गया। अमेरिकी बाजारों में लगातार दबाव के बाद दमदार सुधार देखा गया। डाओ जोंस में 380 अंकों का उछाल रहा। बैंकिंग शेयरों में सुधार होने से बाजार के सेंटिमेंट में सुधार देखने को मिला।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई। डाओ जोंस 385 अंक फिसलकर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक की 4 दिनों की तेजी पर भी विराम लगा है। यूरोप के बाजारों में कमजोरी देखने को मिली है। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्वक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।