शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6150-6180 के दायरे में बाधा : राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal)

वैश्विक संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार मजबूत नजर आ रहा है। 
आने वाले समय में निफ्टी (Nifty) को 6150-6180 के दायरे में बाधा का सामना करना पड़ेगा, जबकि इसको 5950 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। बाजार के लिए अच्छी बात है कि एफआईआई की ओर से लगतार खरीदारी जारी है। लेकिन आने वाले दिनों में निफ्टी में 100-125 अंकों का सुधार भी देखने को मिल सकता है।
मेरा कहना है कि घरेलू बाजार की नजर आज आने वाले आईआईपी के आँकड़े पर लगी हुई। आर्थिक सुधार की दिशा में सरकार द्वारा उठाये गये कदमों का असर कितना हुआ है? यह इन आँकड़ों में दिखने को मिल सकता है। इसके अलावा बाजार की दृष्टि एसबीआई के नतीजों पर भी लगी हुई है। 
क्षेत्रों के लिहाज से मँझोले दवा मजबूत दिख रहा है। मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के लिए ल्युपिन, इप्का लेबोरेटरीज, एलऐंडटी, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई में खरीदारी करें। राजेश अग्रवाल, रिसर्च प्रमुख, ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Rajesh Agarwal, Head Research, Eastern Financiers)
(शेयर मंथन, 10 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख