शेयर मंथन में खोजें

घरेलू बाजार की नजर आरबीआई (RBI) के कदम पर : राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal)

भारतीय शेयर बाजार मुझे मजबूत नजर आ रहा है। 
अगर निफ्टी (Nifty) 5850 के ऊपर बंद होता है, तो यह आने वाले दिनों में 5970-6000 तक जा सकता है। गुरुवार को अप्रैल वायदा सीरीज का निपटान है। मेरा मानना है कि अप्रैल निफ्टी का निपटान 5800-5850 के दायरे के बीच होगा। मेरा कहना है कि घरेलू बाजार की नजर संसद के बजट सत्र के दूसरा चरण, कंपनियों के तिमाही नतीजों और आरबीआई की आगामी बैठक पर लगी हुई है। घरेलू बाजार को उम्मीद है कि आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 अंक की कटौती कर सकता है और सीआरआर को भी कम कर सकता है। अभी बाजार के लिए अच्छी बात है कि एफआईआई की ओर से लगातार खरीदारी जारी है।
क्षेत्रों के लिहाज से पीएसयू बैंक और मँझोले दवा मजबूत दिख रहे हैं। मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के लिए एलऐंडटी, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई में खरीदारी करें। राजेश अग्रवाल, रिसर्च प्रमुख, ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Rajesh Agarwal, Head Research, Eastern Financiers)
(शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख