शेयर मंथन में खोजें

घरेलू बाजार में सकारात्मक संकेतों का अभाव : राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal)

भारतीय शेयर बाजार मुझे सीमित दायरे में नजर आ रहा है।
आने वाले समय में निफ्टी (Nifty) का दायरा 5600-5750 के बीच रह सकता है। मेरा मानना है कि निफ्टी मौजूदा स्तरों से 100-100 अंक ऊपर या नीचे जा सकता है। वर्तमान दौर में घरेलू बाजार में सकारात्मक संकेतों का अभाव दिख रहा है। इसके साथ ही बाजार एक अनिश्चितता के दौर से भी गुजर रहा है। संस्थागत निवेशकों और एफआईआई में कोई उत्साह नहीं दिख रहा है। अगर केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सुधार की दिशा में और कदम उठाये जाते हैं, तो इससे बाजार को बल मिलेगा।
क्षेत्रों के लिहाज से दूरसंचार और मँझोले दवा मजबूत दिख रहे हैं। मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के लिए आइडिया, ल्युपिन, इप्का लेबोरेटीज और स्ट्राइड्स आर्कोलैब में खरीदारी करें। राजेश अग्रवाल, रिसर्च प्रमुख, ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Rajesh Agarwal, Head Research, Eastern Financiers)
(शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख