शेयर मंथन में खोजें

घरेलू बाजार में गिरावट आने पर करें खरीदारी : राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal)

भारतीय शेयर बाजार मुझे मजबूत नजर आ रहा है और बड़ी गिरावट की आशंका नहीं दिख रही है।

अगर बाजार में 100-150 अंकों की नरमी आती है, तो निवेशकों को इसे खरीदारी का अवसर मानना चाहिए। घरेलू बाजार की मजबूती के पीछे दो कारण दिख रहे हैं। पहला तो सरकार की ओर से आर्थिक सुधार की दिशा में लगातार कदम उठाया जाना। डीजल की कीमत को बाजार के हवाले करने का कठोर फैसला लेना। दूसरा एफआईआई की ओर से लगातार खरीदारी जारी है। मेरा कहना है कि वैश्विक शेयर बाजारों में भी तेजी का माहौल नजर आ रहा है। अमेरिकी और घरेलू बाजार नयी ऊँचाईयों को छू रहे हैं।
क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस मजबूत दिख रहे हैं। अगर लंबी अवधि के नजरिये से देखे तो बैंक और इन्फ्रा ठीक लग रहे हैं। मेरी सलाह है कि छोटी अवधि के लिए वेंकीज, इंडियन ऑयल, गोदरेज इंडस्ट्रीज और सिप्ला में खरीदारी करें। राजेश अग्रवाल, रिसर्च प्रमुख, ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Rajesh Agarwal, Head Research, Eastern Financiers)
(शेयर मंथन, 07 फरवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख