शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) के कदम पर बाजार की नजर : राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal)

भारतीय शेयर बाजार अभी एक सीमित दायरे में नजर आ रहा है।

मुझे जनवरी वायदा सीरीज में निफ्टी (Nifty) 5900 के नीचे जाते नहीं दिख रहा है। बाजार की नजर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के कदम पर लगी हुई है। आगामी 29 जनवरी 2013 को आरबीआई मौद्रिक नीति की समीक्षा करने वाला है। कल आरबीआई के गवर्नर डी सुब्बाराव का बयान आया कि महँगाई दर में कुछ कमी आयी है, लेकिन अब भी यह ऊँची बनी हुई है। इस बयान को लेकर घरेलू बाजार में दबाव है। बाजार के लिए अच्छी बात है कि एफआईआई की ओर से लगातार खरीदारी जारी है। जिन कंपनियों के नतीजे अभी तक आये हैं वे भी बाजार के अनुमान से बेहतर रहे हैं। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे आने वाले हैं। मेरा मानना है कि रिलायंस के नतीजे बेहतर रहेंगे।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और तेल-गैस मजबूत दिख रहे हैं। मेरी सलाह है कि छोटी अवधि के लिए एनबीसीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओबराय रियल्टी और टीटीके प्रेस्टीज में खरीदारी करें। राजेश अग्रवाल, रिसर्च प्रमुख, ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Rajesh Agarwal, Head Research, Eastern Financiers)
(शेयर मंथन, 17 जनवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख