शेयर मंथन में खोजें

दिसंबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5850-5950 के दायरे के बीच : राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal)

भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती गिरावट एशियाई बाजारों की वजह से दिख रही है।

हालाँकि कारोबार के अंत तक बाजार सँभल सकता है। मेरा मानना है कि दिसंबर निफ्टी (Nifty) का निपटान 5850-5950 के दायरे में हो सकता है। बाजार के लिए अच्छी बात है कि एफआईआई की ओर से लगातार खरीदारी जारी है। मेरा कहना है कि कंपनियों के अग्रिम कर (एडवांस टैक्स) संग्रह के जो आँकड़े आये हैं, उनसे लगता है कि इनके नतीजे अच्छे ही होंगे। जनवरी महीने में बाजार की नजर कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी।
निवेश के लिहाज से मँझोले क्षेत्र की कंपनियाँ और निजी बैंक ठीक लग रहे हैं। मेरी सलाह है कि छोटी अवधि के लिए एम्टेक ऑटो, एसपीएआरसी, आईएनजी वैश्य बैंक, किंगफिशर एयरलाइंस और फाइनेंशियल टेक में खरीदारी करें। राजेश अग्रवाल, रिसर्च प्रमुख, ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Rajesh Agarwal, Head Research, Eastern Financiers)
(शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख