शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 7200 के स्तर पर करें मुनाफावसूली : कुणाल सरावगी (Kunal Saraogi)

भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक नजर आ रहा है और निफ्टी का दायरा 7000-7150 के बीच रह सकता है।   मेरा कहना है कि अगर निफ्टी 7200 के स्तर तक जाता है, तो इस स्तर पर मुनाफावसूली की जा सकती है। आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में सुधार देखने को मिल सकता है। ऐसी स्थिति में निफ्टी को 6900 के स्तर पर पहला सहारा मिलेगा, उसके बाद 6650 और 6350 पर समर्थन मिलेगा।
क्षेत्रों के लिहाज से दवा और एफएमसीजी को छोड़ कर अन्य सभी ठीक नजर आ रहे हैं। निवेशकों को सलाह है कि जुबिलैंट फूडवर्क्स के शेयर में 1-3 दिनों की छोटी अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। जुबिलैंट फूडवर्क्स के शेयर को 1090 रुपये के भाव पर खरीदें और लक्ष्य 1140 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 1050 रुपये का होगा। इंडियन ऑयल के शेयर में भी 1-3 दिनों की छोटी अवधि के लिए 315 रुपये के भाव पर खरीदारी करें। इसमें घाटा काटने का स्तर 308 रुपये और लक्ष्य भाव 325 रुपये का होगा। कुणाल सरावगी, तकनीकी विश्लेषक (Kunal Saraogi, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 13 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी