शेयर मंथन में खोजें

बाजार में बड़ी तेजी के दौर की शुरुआत : कुणाल सरावगी (Kunal Sarogi)

मेरे विचार से बाजार एक बड़ी तेजी के दौर की शुरुआत कर रहा है।

इस बड़ी तेजी के लिए जरूरी सारी बातें अभी मौजूद हैं। ऐसी बड़ी तेजी शुरू होने से पहले जो संदेह की एक सामान्य भावना होनी चाहिए, वह भी दिख रही है। एक मजबूत सरकार ऐसे संकेत दे रही है जो व्यापार और शेयर बाजार के अनुकूल हैं। वैश्विक निवेशकों की ओर से आने वाले निवेश का प्रवाह तेज है, जो बाजार को मजबूत बनाये रखेगा। लेकिन विश्व अर्थव्यवस्था के संकट, खाड़ी में और यूक्रेन को लेकर चल रहे तनाव, कमजोर मानसून और घरेलू माँग में गिरावट मुख्य चिंताएँ हैं। कुणाल सरावगी, सीईओ, इक्विटीरश (Kunal Saraogi, CEO, Equityrush) 

(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख