शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 7490 पर मजबूत सहारा : कुणाल सरावगी (Kunal Saraogi)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और निफ्टी का दायरा 7500-7600 रह सकता है।

निफ्टी  को 7490 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा, जबकि 7700 पर कड़ी बाधा मिलेगी। मेरा कहना है कि आने वाले हफ्ते में निफ्टी का दायरा 7500-7700 का रहेगा। अगले दो हफ्तों में निफ्टी का दायरा 7400-7800 का रह सकता है।  कल पेश हुए बजट में मुझे नकारात्मक संकेत नहीं दिखायी दिये। मैं बजट को 10 में से 7 नंबर दूँगा।

क्षेत्रों के लिहाज से आईटी, इन्फ्रा और दवा ठीक नजर आ रहे हैं। निवेशकों को सलाह है कि बायोकॉन के शेयर में मध्यम अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। इसका लक्ष्य 535-540 रुपये का रखें। आईडीएफसी के शेयर में भी मध्यम अवधि के लिए खरीदारी करें। इसमें लक्ष्य भाव 165 रुपये का होगा। कुणाल सरावगी, तकनीकी विश्लेषक (Kunal Saraogi, Technical Analyst)

(शेयर मंथन, 11 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख