शेयर मंथन में खोजें

पूँजी बाजार के लिए उत्साहजनक समय : पंकज जैन (Pankaj Jain)

पूँजी बाजारों के लिए यह काफी उत्साहजनक और सकारात्मक समय है। अभी अपना निवेश बनाये रखें, क्योंकि अभी अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है।

एक नयी, स्थिर और आक्रामक सरकार का आना बाजार के लिए सकारात्मक है। इससे कारोबारी वातावरण सुधरेगा। साथ ही पश्चिमी देशों में अर्थव्यवस्था की दशा बेहतर होना और एफआईआई के निवेश में वृद्धि से बाजार को फायदा मिलेगा। लेकिन मानसून, खाड़ी में युद्ध जैसी स्थिति और उसके चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और महँगाई बढ़ने को लेकर चिंता है। साथ ही यह भी एक चिंता है कि नयी सरकार से लोगों ने काफी ज्यादा उम्मीदें लगा ली हैं। पंकज जैन, निदेशक, सनटेक वेल्थमैक्स (Pankaj Jain, Director, Sunteck Wealthmax)

(शेयर मंथन, 07 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख