शेयर मंथन में खोजें

आम चुनाव को लेकर रहें बहुत सतर्क

पंकज जैन

निदेशक, एसडब्‍लू कैपिटल

बाजार मजबूती के साथ तेजी की चाल दिखा रहा है, पर 2024 में लोक सभा चुनाव को लेकर बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। राज्यों के आगामी विधान सभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे और इनका बाजार की दिशा पर नकारात्मक असर हो सकता है। अगले छह महीनों में यही मुद्दा बाजार को सबसे अधिक प्रभावित कर सकता है। वैश्विक कारकों में यूक्रेन युद्ध सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

बाजार के लिए अच्छी बातें यह हैं कि ब्याज दरें चरम पर पहुँच चुकी हैं, कच्चा तेल स्थिर है, सरकार स्थिर है, कंपनियों की ओर से मजबूत आँकड़े आ रहे हैं और पैसे का प्रवाह अच्छा बना हुआ है। रिजर्व बैंक अभी और तीन महीने तक ब्‍याज दरें स्‍थिर रख सकता है और उसके बाद कटौती शुरू हो सकती है।

देश की जीडीपी वृद्धि दर चालू वित्त-वर्ष में 7% और 2024-25 में 8% पर रहने का अनुमान है। कुल मिला कर भारतीय बाजार का प्रदर्शन विदेशी बाजारों के मुकाबले बेहतर रहेगा। सेंसेक्स का लक्ष्य छह महीने में 69,400 और एक साल में 71,500 का है। निफ्टी का लक्ष्य छह महीने में 20,400 और साल भर में 20,950 का दिख रहा है।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी