शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5700 के पास : विवेक नेगी (Vivek Negi)

आज अक्टूबर वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) होने से भारतीय शेयर बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव का रुख रहेगा।

अभी मुझे निफ्टी का दायरा 5620-5750 के बीच नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इस दायरे के ऊपर या नीचे जाता है तो बाजार में अगली चाल दिखेगी। मेरा मानना है कि आज अक्टूबर निफ्टी का निपटान 5700 के आसपास हो सकता है। कारोबारी ऐसी स्थिति में एक सीमित दायरे में ही कारोबार करें।
क्षेत्रों के लिहाज  से कैपिटल गुड्स, बैंक और आईटी अच्छे दिख रहे हैं। लेकिन फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कमजोर नजर आ रहे हैं। मेरी सलाह है कि मध्यम अवधि के लिए एलएंडटी के शेयर को 1850 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। वहीं हफ्ते भर की अवधि के लिए एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर को 630 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। विवेक नेगी, इक्विटी रिसर्च प्रमुख, वेल इंडिया (Vivek Negi, Head - Equity Research, Well India)
(शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख