शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6100 पर मजबूत समर्थन : विवेक नेगी (Vivek Negi)

भारतीय शेयर बाजार आज सीमित दायरे में नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 6180-6270 के बीच रह सकता है।
निफ्टी को 6100 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। मेरा कहना है कि आने वाले समय में घरेलू बाजार एक सीमित दायरे में रह सकता है और निफ्टी का दायरा 6100-6335 का रहेगा। अगर निफ्टी इस दायरे को तोड़ता है, तो घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। अगर निफ्टी में 6335 का स्तर टूटता है, तो अगले 1-2 महीनों में यह 6450 तक जा सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से कैपिटल गुड्स, दूरसंचार और पावर ठीक लग रहे हैं, जबकि बैंक पर दबाव में नजर आ रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो मेरी सलाह है कि लार्सन ऐंड टुब्रो को 940 रुपये के आसपास खरीदें। इसका 3-6 महीने का लक्ष्य 1080 रुपये का होगा। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर को 1025 रुपये के आसपास खरीद सकते हैं। इसका 3-6 महीनों की अवधि का लक्ष्य भाव 1200 रुपये है। विवेक नेगी, निदेशक - रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग, फिनेथिक वेल्थ सर्विसेस (Vivek Negi, Director - Research & Training, Finethic Wealth Services) 
(शेयर मंथन, 07 नवंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख