शेयर मंथन में खोजें

दिसंबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6300-6350 के बीच : विवेक नेगी (Vivek Negi)

भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 6250-6350 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि निफ्टी को 6200 के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है, जबकि 6380 के स्तर पर कड़ी बाधा मिलेगी। इस हफ्ते दिसंबर वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि दिसंबर निफ्टी का निपटान 6300-6350 के बीच हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस और दवा मजबूत नजर आ रहे हैं, जबकि बैंक कमजोर दिख रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो डीएलएफ के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें। इसका 1 साल की अवधि का लक्ष्य 240 रुपये का रखें। रिलायंस कैपिटल के शेयर को लंबी अवधि के लिए खरीदें। इसका 1 साल का लक्ष्य 475 रुपये होगा। विवेक नेगी, निदेशक - रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग, फिनेथिक वेल्थ सर्विसेस (Vivek Negi, Director - Research & Training, Finethic Wealth Services) 
(शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख