शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 7500 पर मजबूत सहारा : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार अभी उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7620-7730 के बीच रह सकता है।

मुझे घरेलू बाजार सकारात्मक लग रहा है और जून वायदा सीरीज के निपटान (एक्सपायरी) तक निफ्टी का दायरा 7500-7900 के बीच रह सकता है। मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी को 7500 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। कारोबारियों को सलाह है कि निचले स्तरों पर नयी खरीदारी करें।

क्षेत्रों के लिहाज बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कैपिटल गुड्स मजबूत लग रहे हैं, जबकि दवा कमजोर दिख रहा है। अगर खास शेयर की बात करें, तो आईटीआई के शेयर में 1-2 हफ्ते की अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। इसके शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें और लक्ष्य 34 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 27.30 रुपये का होगा। अक्ष ऑप्टिफाइबर के शेयर में भी 1-2 हफ्ते की अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। इसके शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें और लक्ष्य 30 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 21 रुपये का होगा। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)

(शेयर मंथन, 11 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी