शेयर मंथन में खोजें

जून निफ्टी (Nifty) निपटेगा 7800 के आसपास : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7600-7700 के बीच रह सकता है।

मुझे छोटी अवधि में घरेलू बाजार सकारात्मक दिख रहा है और निफ्टी का दायरा 7450-7900 रह सकता है। निफ्टी को 7450 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। अगले हफ्ते जून वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि जून निफ्टी का निपटान 7800 के आसपास में हो सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज बैंक और इन्फ्रा मजबूत लग रहे हैं, जबकि ऑटो कमजोर नजर आ रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो सेसा स्टरलाइट के शेयर में 1 हफ्ते की अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। सेसा स्टरलाइट के शेयर को 310 रुपये पर खरीदें और लक्ष्य 315 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 294 रुपये का होगा। आईटीआई के शेयर में 1 हफ्ते की अवधि के लिहाज से मौजूदा भाव पर खरीदारी करें। इसका लक्ष्य 34 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 24.90 रुपये का होगा। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)

(शेयर मंथन, 18 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी