शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी नहीं तोड़ेगा 7,200 का सहारा : कुणाल दायमा (Kunal Dayma)

मासिक चार्ट पर निफ्टी ने 6,400 के स्तर पर काफी मजबूत ऊपरी चाल पकड़ी है।

उसके बाद से ही हमने बाजार में इकतरफा तेजी देखी है। इस समय बाजार का प्राथमिक रुझान स्पष्ट रूप से सकारात्मक है और अगले कई वर्षों तक ऐसा ही रहने का अनुमान है। एकदम छोटी अवधि के लिए कच्चे तेल के दाम बढ़ने और मानसून में देरी से बाजार को परेशानी होगी। लेकिन मुझे नहीं लगता कि बुरी स्थिति में भी निफ्टी 7,200 के महत्वपूर्ण सहारे को तोड़ेगा। लंबी अवधि के निवेशकों को गिरावट पर खरीदारी करते रहने और 8,500 का लक्ष्य रखने की सलाह होगी। कुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)

(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख