शेयर मंथन में खोजें

अगले दो हफ्तों में निफ्टी (Nifty) का दायरा 7430-7800 : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7500-7580 के बीच रह सकता है।

मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी को 7250 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा, जबकि निफ्टी को 7800 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा। अगले दो हफ्तों में निफ्टी का दायरा 7430-7800 का रहेगा।

क्षेत्रों के लिहाज धातु और कैपिटल गुड्स मजबूत लग रहे हैं, जबकि आईटी कमजोर दिख रहा है। अगर खास शेयर की बात करें, तो आईटीआई के शेयर में 6-8 दिनों की अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। इसके शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें और लक्ष्य 38 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 29 रुपये का होगा। एलकॉन इंजीनियरिंग के शेयर में भी 6-8 दिनों की अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। इसके शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें और लक्ष्य 62 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 49 रुपये का होगा। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)

(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी