शेयर मंथन में खोजें

अगले दो महीने में निफ्टी (Nifty) का लक्ष्य 8000 : मानस जायसवाल (Manas Jaiswal)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7630-7710 के बीच रह सकता है।

मुझे घरेलू बाजार की दिशा सकारात्मक नजर आ रही है। मेरा कहना है कि आने वाले समय में निफ्टी को 7450 पर मजबूत सहारा मिलेगा। अगले 10-15 दिनों के लिए निफ्टी का लक्ष्य 7800 का होगा, जबकि अगले दो महीनों के लिए निफ्टी का लक्ष्य 8000 का होगा।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और कैपिटल गुड्स ठीक लग रहा है, जबकि आईटी में दबाव दिख रहा है। खास शेयरों की बात करें, तो सिंडिकेट बैंक में 156 रुपये के भाव पर खरीदारी की सलाह है। इसमें 150 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 2 हफ्ते की अवधि का लक्ष्य 170 रुपये का होगा। क्रॉम्पटन ग्रीव्स में भी खरीदारी की राय है। इसे 210 रुपये के भाव पर खरीदें और 200 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 2 हफ्ते की अवधि का लक्ष्य भाव 230 रुपये का होगा। लंबी अवधि के लिए लिहाज से एसबीआई को मौजूदा भाव पर खरीदें। इसका एक साल का लक्ष्य 3200 रुपये का रखें। लार्सन ऐंड टुब्रो को भी मौजूदा भाव पर खरीदें। इसका एक साल का लक्ष्य भाव 2200 रुपये का रखें। मानस जायसवाल, तकनीकी विश्लेषक (Manas Jaiswal, Technical Analyst) 

(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख