शेयर मंथन में खोजें

अगले हफ्ते निफ्टी (Nifty) को 7420 पर मजबूत सहारा : मानस जायसवाल (Manas Jaiswal)

भारतीय शेयर बाजार अभी कमजोर नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7540-7600 के बीच रह सकता है।

निफ्टी को 7540 के स्तर पर मजबूत समर्थन मिलेगा। मुझे घरेलू बाजार की दिशा नकारात्मक नजर आ रही है। मेरा कहना है कि अगले हफ्ते निफ्टी को 7420 पर मजबूत सहारा मिलेगा। 

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक में दबाव दिख रहा है। खास शेयरों की बात करें, तो यूनियन बैंक में 197 रुपये के भाव पर बिकवाली की सलाह है। इसमें 201 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 1 हफ्ते की अवधि का लक्ष्य 188 रुपये का होगा। आंध्र बैंक में भी बिकवाली की राय है। इसे 77.50 रुपये के भाव पर बेचें और 81 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 1 हफ्ते की अवधि का लक्ष्य भाव 72 रुपये का होगा। मानस जायसवाल, तकनीकी विश्लेषक (Manas Jaiswal, Technical Analyst) 

(शेयर मंथन, 08 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख