शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6750-6900 के दायरे में : अविरल गुप्ता (Aviral Gupta)

Displaying Aviral-Gupta.jpgभारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक दिख रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6750-6900 रह सकता है। मेरा कहना है कि आने वाले दो हफ्तों में निफ्टी का दायरा 6700-7000 का रह सकता है।

आज अप्रैल वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि अप्रैल निफ्टी का निपटान 6750-6900 के दायरे में हो सकता है। मौजूदा समय में घरेलू बाजार की नजर कंपनियों को तिमाही नतीजों पर लगी हुई है। इसके अलावा 12 मई 2014 के बाद लोक सभा चुनाव के एक्जिट पोल आने लगेंगे और उस पर बाजार की दृष्टि  लग जायेगी। 

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक ठीक लग रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो लंबी अवधि के लिए रिलायंस कैपिटल के शेयर को खरीदें। इसका एक साल का लक्ष्य 460 रुपये का रखें। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर में बिकवाली करें। इसका लक्ष्य 121 रुपये का रखें। निवेशकों में मेरी सलाह है कि मौजूदा समय में निवेश चुनिंदा कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। अविरल गुप्ता, संस्थापक और निवेश रणनीतिकार, मिंट एडवाइजर्स (Aviral Gupta, Founder & Investment Strategist, Mynte Advisors)

(शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी