शेयर मंथन में खोजें

बजट पर घरेलू बाजार की नजर : अविरल गुप्ता (Aviral Gupta)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।

आने वाले समय में निफ्टी (Nifty) को 7400 पर मजबूत सहारा मिलेगा। मेरा कहना है कि घरेलू बाजार में बजट से पहले की तेजी आ चुकी है। अब बाजार की नजर बजट पर लग गयी है। मुझे बजट बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहने की संभावना दिख रही है। बजट में करों में कटौती का प्रावधान होने की संभावना कम दिख रही है।

क्षेत्रों के लिहाज से ऑटो और सीमेंट ठीक लग रहे हैं, जबकि एफएमसीजी में दबाव दिख रहा है। निवेशकों में मेरी सलाह है कि नया निवेश करने के लिए बजट का इंतजार करना ठीक रहेगा। बजट के बाद ही चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में नयी खरीदारी करें। अविरल गुप्ता, संस्थापक और निवेश रणनीतिकार, मिंट एडवाइजर्स (Aviral Gupta, Founder & Investment Strategist, Mynte Advisors)

(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी