शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5900 पर मजबूत सहारा : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

भारतीय शेयर बाजार आज सकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में नजर आ रहा है।
छोटी अवधि में निफ्टी (Nifty) को 6100 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा, जबकि निफ्टी को 5900 पर मजबूत सहारा मिल रहा है। मेरा कहना है कि रुपया कुछ सँभलता दिख रहा है। आने वाले समय में नीतिगत ब्याज दरों को लेकर आरबीआई क्या कदम उठाता है? इस पर भी बाजार की नजर लगी हुई है। मुझे नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम दिख रही है। 
क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस ठीक लग रहा है। आने वाले समय में बैंक में तेजी नजर आ सकती है। निवेशक लंबी अवधि के लिहाज से बीपीसीएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)
(शेयर मंथन, 26 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी