शेयर मंथन में खोजें

अगस्त निफ्टी (Nifty) निपटेगा 8000 के आसपास : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में नजर आ रहा है।

घरेलू बाजार की चाल को अंतरराष्ट्रीय संकेतों से बल मिल रहा है। मेरी सलाह है कि मौजूदा समय में सौदे करने में सावधानी बरतें। नयी खरीदारी के लिए घरेलू बाजार में गिरावट का इंतजार करनी की रणनीति अपनायें। इस हफ्ते अगस्त वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि अगस्त निफ्टी का निपटान 8000 के आसपास में हो सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक ठीक लग रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो लंबी अवधि के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और ऐक्सिस बैंक के शेयरों को खरीदें। निवेशक लंबी अवधि यानी 1 वर्ष के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज का लक्ष्य 1250 रुपये, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का लक्ष्य 400 रुपये और ऐक्सिस बैंक का लक्ष्य 460 रुपये का रखें। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)

(शेयर मंथन, 27 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी