शेयर मंथन में खोजें

आज बाजार मजबूत रहने की आशा

आशीष कपूर, सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेत और वित्तीय राहत की उम्मीद के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजारों में आज के कारोबार में अच्छी शुरुआत की संभावना है। ऐसी उम्मीद है कि यह मजबूती दिन भर जारी रहेगी। हालाँकि कल के कारोबार में मँझोले शेयर नहीं चले, लेकिन इनमें आज के कारोबार में गति आ सकती है।  इन दिनों बाजार में कारोबार की मात्रा कम है, जिससे यह संकेत मिलता है कि बाजार में लोगों की सहभागिता कम है।

अभी अगले कुछ दिनों तक ऐसे हालात बने रह सकते हैं। हालाँकि ऐसी उम्मीद है कि फरवरी में मजबूती का एक दौर आ सकता है। फरवरी में संभावित इस तेजी के इस दौर में सूचकांकों में करीब 10% की उछाल आ सकती है। लेकिन ऐसी संभावना है कि यह छोटी अवधि की ही तेजी होगी।
हमारे शेयर बाजारों में रियल्टी क्षेत्र काफी कमजोर लग रहा है। इसकी गिरावट जारी रहने की संभावना लग रही है। ऐसी आशंका है कि बाजारों में तेजी आने की हालत में भी इस क्षेत्र में गिरावट दर्ज की जाये। जहाँ तक आज के कारोबार में अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों का सवाल है, कोई खास नाम नहीं लिया जा सकता। बैँकिंग क्षेत्र का प्रदर्शन दूसरे क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा बेहतर रह सकता है।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख