शेयर मंथन में खोजें

दायरा ऊपर की ओर टूटने की उम्मीद ज्यादा

आशीष कपूर, सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे

कल भारतीय शेयर बाजार काफी सीमित दायरे के अंदर चलता रहा।

इस दायरे को ऊपर या नीचे की ओर तोड़ने के लिए अभी किसी बड़े संकेत की कमी दिख रही है। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक बाजार में चुनिंदा शेयरों में ही हलचल होती रहेगी। हर दिन निवेशकों की दिलचस्पी बैंक, धातु, एफएमसीजी, चीनी और ऑटो जैसे क्षेत्रों के बीच झूलती रहेगी।
अभी यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि बाजार आखिरकार किस दिशा में नयी चाल पकड़ेगा। लेकिन मुझे लगता है कि बाजार में ऊपर की तरफ नयी चाल आने की उम्मीद ज्यादा है। बाजार का मूल्यांकन पहले ही अपने उचित स्तरों पर है, इसलिए हम नये निवेशकों को अभी नयी खरीदारी की सलाह नहीं दे रहे हैं। लेकिन मौजूदा निवेशक अपने निवेश को बनाये रख सकते हैं। कारोबारियों के लिए फिलहाल एक सकारात्मक नजरिया रख कर सौदे करना ही बेहतर होगा। (शेयर मंथन,  25 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख