शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस शेयरों में गिरावट के बाद खरीदारी करें या इंतजार? विशेषज्ञों की राय

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें टीसीएस (Tata Consultancy Services) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 100 शेयर हैं जिनकी औसत खरीद कीमत लगभग 2600 रुपये के आसपास है और उनका नजरिया लंबी अवधि का है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि फिलहाल आईटी सेक्टर में जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचना चाहिए। तकनीकी दृष्टि से शेयर का ट्रेंड अभी भी कमजोर दिखाई देता है और चार्ट पर “लोअर हाई” का पैटर्न साफ नजर आता है, जो डाउनट्रेंड की ओर इशारा करता है। हालांकि हाल के दिनों में शेयर की गिरावट थोड़ी थमती हुई दिख रही है और यह अपने महत्वपूर्ण तकनीकी स्तर, लगभग 61.8% रिट्रेसमेंट के आसपास सपोर्ट लेने की कोशिश कर रहा है। इसके कारण अल्पकालिक उछाल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि शेयर फिलहाल ओवरसोल्ड स्थिति में माना जा रहा है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि केवल तकनीकी बाउंस के आधार पर लंबी अवधि का निवेश निर्णय लेना सही नहीं होगा, क्योंकि कंपनी और पूरे आईटी सेक्टर के सामने संरचनात्मक चुनौतियां मौजूद हैं।

आईटी कंपनियों के सामने सबसे बड़ा बदलाव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के कारण हो रहा है। पारंपरिक आईटी सर्विस मॉडल, जिसमें बड़ी संख्या में इंजीनियर क्लाइंट के लिए सेवाएं देते हैं, अब तेजी से बदल रहा है। कंपनियों को अपने कर्मचारियों को नई तकनीकों के लिए रीस्किल करना होगा या फिर नई क्षमताएं हासिल करने के लिए अधिग्रहण (एक्विजिशन) जैसे कदम उठाने होंगे। जब तक कंपनी इस बदलाव के लिए स्पष्ट रणनीति और मजबूत ट्रिगर नहीं दिखाती, तब तक शेयर में स्थायी तेजी आना मुश्किल माना जा रहा है।

इसी वजह से फिलहाल इस शेयर में नई खरीदारी से बचने और स्थिति को ध्यान से देखने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि जब कंपनी अपने बिजनेस मॉडल को एआई के अनुरूप ढालने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी और बाजार को कोई सकारात्मक ट्रिगर मिलेगा, तभी शेयर में स्थायी रिकवरी देखने को मिल सकती है। इसलिए निवेशकों को किसी भी फैसले से पहले अपने स्तर पर शोध और विश्लेषण जरूर करना चाहिए और बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही निवेश करना चाहिए।


(शेयर मंथन, 09 मार्च 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख