शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीटागढ़ रेल शेयरों में 1110 पर फंसे निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

अमित कुमार जानना चाहते हैं कि उन्हें टीटागढ़ रेल (Titagarh Rail) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 161 शेयर करीब 1110 रुपये के स्तर पर खरीदे हैं। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि तकनीकी नजरिए से देखें तो इस शेयर की मौजूदा स्थिति बहुत मजबूत नहीं मानी जा रही है। अगर चार्ट पर गौर किया जाए तो 650 रुपये के नीचे का स्तर बनना तकनीकी तौर पर अच्छा संकेत नहीं माना जाता, क्योंकि इससे ‘लोअर हाई’ के साथ ‘लोअर लो’ का पैटर्न बनने लगता है, जो आमतौर पर कमजोरी का संकेत देता है। ऐसे में जब तक शेयर 710 रुपये के ऊपर मजबूती से टिककर कारोबार करना शुरू नहीं करता, तब तक इसमें मजबूत रिकवरी की संभावना सीमित मानी जा सकती है।

अगर शेयर 710 रुपये के ऊपर क्लोज देना शुरू करता है तो इसमें धीरे-धीरे रिकवरी की संभावना बन सकती है। उस स्थिति में यह 50-डे और 200-डे मूविंग एवरेज की तरफ बढ़ते हुए आगे सुधार दिखा सकता है। हालांकि इससे पहले जो भी तेजी आएगी वह केवल शॉर्ट कवरिंग या सीमित उछाल के रूप में देखी जा सकती है। वहीं 650 रुपये के नीचे क्लोज होना निवेशकों के लिए एक नकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जिससे शेयर की कमजोरी और बढ़ सकती है।

फंडामेंटल नजरिए से भी इस कंपनी का कारोबार काफी हद तक सरकारी ऑर्डरों पर निर्भर करता है। रेलवे वैगन बनाने वाली कंपनियों की ग्रोथ इस बात पर निर्भर करती है कि सरकार की ओर से उन्हें कितने नए ऑर्डर मिलते हैं और उनका निष्पादन कितनी तेजी से होता है। अगर ऑर्डर बुक मजबूत रहती है और कंपनी समय पर डिलीवरी करती है तो ग्रोथ संभव है, लेकिन अगर नए ऑर्डर या निष्पादन में कमी आती है तो कारोबार प्रभावित हो सकता है।

इसके अलावा शेयर का वैल्यूएशन भी काफी ऊंचा माना जा रहा है। अगर कंपनी लगातार मजबूत ग्रोथ नहीं दिखाती है तो ऊंचे वैल्यूएशन को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है और शेयर में मजबूत रिकवरी के संकेत यानी 710 रुपये के ऊपर टिकाव आने के बाद ही आगे की तेजी पर भरोसा करना बेहतर माना जा सकता है।

(शेयर मंथन, 13 मार्च 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख