शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

1030 रुपये के भाव पर खरीदा टाटा कंज्यूमर के शेयर, लंबी अवधि में क्या उम्मीद?

मनंदा खेलकर जानना चाहते हैं कि उन्हें टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 1030 के भाव पर लंबी अवधि के नजरिये से खरीदा है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि फिलहाल इस शेयर में घबराने की जरूरत नहीं है। कंपनी का बिजनेस फूड और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स सेक्टर से जुड़ा है, जो आमतौर पर स्थिर और डिफेंसिव माना जाता है। ऐसे में लंबी अवधि में इस सेक्टर में मांग बनी रहने की संभावना रहती है। हालांकि कंपनी का वैल्यूएशन अभी थोड़ा ऊंचा माना जा सकता है, लेकिन यह भी सच है कि इस कंपनी को ऐतिहासिक रूप से हमेशा प्रीमियम वैल्यूएशन मिलता रहा है। इसकी एक बड़ी वजह कंपनी की लगातार बढ़ती बिक्री और मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो है। पिछले कुछ समय में कंपनी करीब 15-17% के आसपास की बिक्री वृद्धि बनाए रखने में सफल रही है और साथ ही मार्जिन और प्रॉफिटेबिलिटी भी संतुलित रखी है। इसके अलावा कंपनी लगातार अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है और जरूरत पड़ने पर अधिग्रहण के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ भी हासिल कर सकती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक हाल की गिरावट मुख्य रूप से पूरे बाजार में आए करेक्शन का असर हो सकती है, न कि कंपनी के कारोबार में किसी बड़ी कमजोरी का संकेत। कंपनी के नतीजे और मैनेजमेंट का आउटलुक भी सकारात्मक बताया जा रहा है। तकनीकी तौर पर देखें तो करीब 1000 रुपये के आसपास का स्तर इस शेयर के लिए एक मजबूत आधार बन सकता है। इसलिए 1030 रुपये के आसपास खरीदे गए शेयर को लंबी अवधि के निवेश के नजरिये से ठीक माना जा सकता है।

लंबी अवधि के पोर्टफोलियो स्टॉक के रूप में टाटा कंज्यूमर को सकारात्मक मानते हैं। हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रह सकते हैं, लेकिन अगर निवेशक का नजरिया लंबी अवधि का है तो ऐसे मजबूत कंज्यूमर बिजनेस वाले शेयरों में धैर्य के साथ बने रहना बेहतर रणनीति मानी जाती है।


(शेयर मंथन, 09 मार्च 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख