शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर नतीजों के बीच प्राज इंडस्ट्रीज में भारी गिरावट, कितने तक फिसलेगा शेयर?

ईश्वर पंजवानी जानना चाहते हैं कि उन्हें पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Praj Industries) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि मौजूदा वित्तीय आंकड़े फिलहाल बहुत ज्यादा भरोसा नहीं दिलाते। अगर कंपनी के हाल के तिमाही नतीजों को देखा जाए तो बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और मार्जिन भी पहले के करीब 13% से घटकर लगभग 6% के आसपास आ गए हैं। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी में मजबूत टर्नअराउंड कब आएगा और आगे की तेजी को कौन-से कारक ड्राइव करेंगे। हालाँकि दूसरी ओर शेयर की कीमत में पहले ही काफी गिरावट आ चुकी है। यह शेयर करीब ₹870 के स्तर से गिरकर लगभग 270 रुपये के आसपास पहुंच गया है, जिससे संकेत मिलता है कि इसमें बड़ी गिरावट पहले ही हो चुकी है। तकनीकी नजरिए से देखें तो मौजूदा स्तरों पर कुछ निवेशकों द्वारा धीरे-धीरे खरीदारी यानी एक्यूम्यूलेशन देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक 275 रुपये का स्तर फिलहाल एक महत्वपूर्ण जोखिम प्रबंधन बिंदु माना जा सकता है, जबकि असली तेजी तब देखने को मिल सकती है जब शेयर 350 रुपये के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दे।

फिलहाल यह शेयर 275 से 350 रुपये के दायरे में कंसोलिडेशन करता हुआ नजर आ सकता है। अगर आने वाले समय में कंपनी के नतीजों में सुधार होता है और यह 350 रुपये के ऊपर निकलता है, तो इसमें आगे अच्छी तेजी की संभावना बन सकती है। इसलिए निवेशकों को जल्दबाजी करने के बजाय कंपनी के नतीजों और तकनीकी संकेतों पर नजर रखते हुए ही लंबी अवधि का फैसला करना बेहतर रहेगा।


(शेयर मंथन, 13 मार्च 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख