शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्सपर्ट से जानें क्या चाँदी सोने से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है या नहीं?

वैश्विक तनाव और युद्ध की परिस्थितियों के बीच कच्चे तेल, सोना और चाँदी की कीमतों को लेकर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

बाजार विशेषज्ञ जय प्रकाश गुप्ता के मुताबिक चाँदी की बात करें तो इसमें सोने की तुलना में अलग तस्वीर दिखाई देती है। चांदी का उपयोग केवल निवेश के रूप में ही नहीं बल्कि उद्योगों में भी बड़े पैमाने पर होता है। सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, चिप मैन्युफैक्चरिंग और डेटा सेंटर जैसे नए क्षेत्रों में चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है। इसलिए अगर सोने में कमजोरी आती भी है तो चांदी पर उसका असर अपेक्षाकृत कम हो सकता है। हालांकि युद्ध और वैश्विक आर्थिक सुस्ती की स्थिति में औद्योगिक माँग पर थोड़े समय के लिए असर पड़ सकता है, लेकिन लंबे समय में चांदी की मांग मजबूत रहने की संभावना है। कुल मिलाकर विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोना और चांदी दोनों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन नयी तकनीकों और उद्योगों की वजह से चांदी का दीर्घकालिक नजरिया अपेक्षाकृत बेहतर दिखाई देता है। 


(शेयर मंथन, 17 मार्च 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख