शेयर मंथन में खोजें

मार्च निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6600-6700 के दायरे में : नितेश चंद (Nitesh Chand)

भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6590-6640 के बीच रह सकता है। मेरा कहना है कि छोटी अवधि में निफ्टी को 6475 पर मजबूत सहारा मिलेगा। कल मार्च वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि मार्च निफ्टी का निपटान 6600-6700 के दायरे में हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से कैपिटल गुड्स और सीमेंट ठीक लग रहे हैं, जबकि पावर एक दायरे में नजर आ रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो 10 दिनों की अवधि के लिए हिंदुस्तान यूनिलीवर को मौजूदा भाव पर खरीदें। इसमें 575 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें, जबकि इसका लक्ष्य 625-640 रुपये का होगा।  इसके अलावा 10 दिनों की अवधि के लिए एचपीसीएल को मौजूदा भाव पर खरीदें। इसमें 280 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें, जबकि इसका लक्ष्य 310 रुपये का होगा। लंबी की अवधि के लिए निवेशक टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयरों में खरीदारी करें। नितेश चंद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज (Nitesh Chand, Technical Analyst, Sykes & Ray Equities)
(शेयर मंथन, 26 मार्च 2014)

 

 

 

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख