शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5650 पर सहारा : अरविंद पृथी (Arvind Pruthi)

वैश्विक संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार कमजोर नजर आ रहा है।
निफ्टी (Nifty) को 5650 के स्तर पर अभी मजबूत सहारा मिलेगा, जबकि घरेलू बाजार में गिरावट बढ़ने पर निफ्टी को अगला सहारा 5500 पर मिलेगा। मेरा कहना है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट की वजह से घरेलू बाजार पर दबाव है। अभी घरेलू बाजार की नजर अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक पर लगी हुई है। इसमें होने वाले निर्णय के बाद ही घरेलू बाजार की दिशा और स्पष्ट होगी।
क्षेत्रों के लिहाज से सभी कमजोर दिख रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि गिरते हुए घरेलू बाजार से अभी दूर रहने की रणनीति अपनायें। अरविंद पृथी, निवेश सलाहकार (Arvind Pruthi, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 31 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी