शेयर मंथन में खोजें

अगस्त निफ्टी (Nifty) निपटेगा 7980 के आसपास : अरविंद पृथी (Arvind Pruthi)

भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे नजर आ रहा है और निफ्टी को 7930 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा।

मुझे आने वाले समय में घरेलू बाजार की दिशा सकारात्मक दिख रही है। आज अगस्त वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि अगस्त निफ्टी का निपटान 7980 के आसपास में हो सकता है। मेरा कहना है कि विदेशी निवेश को लेकर सरकार के द्वारा उठाये जा रहे कदम बाजार के अच्छे संकेत हैं। साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का उत्साह बना हुआ है।

क्षेत्रों के लिहाज से कैपिटल गुड्स ठीक दिख रहा है। अगर खास शेयर की बात करें, तो डीएलएफ के शेयर में नयी खरीदारी करने से बचें। डीएलएफ के शेयर में सलाह है कि जिनके पास यह शेयर पहले से हैं, वे 210-215 रुपये का भाव आने पर बिकवाली करें। मुझे ओबरॉय रियल्टी का शेयर अच्छा लग रहा है। निवेशकों को मेरी राय है कि घरेलू बाजार में जब भी गिरावट आये चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में नयी खरीदारी करें। अरविंद पृथी, संस्थापक, ऐंडर्सन कैपिटल ऐडवाइजर्स (Arvind Pruthi, Founder, Anderson Capital Advisors) 

(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख