शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट पर खरीदारी करें, 8400 के नीचे नहीं जायेगा निफ्टी (Nifty) : संदीप जैन

बाजार में आसानी से लगने वाला पैसा इस समय गायब रहेगा, लेकिन अब भी यह बाजार गिरावट पर खरीदारी वाला बाजार ही है। चुनिंदा मँझोले शेयरों और कुछ रक्षात्मक शेयरों में निवेश करना चाहिए।

आज बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। निफ्टी (Nifty) को 8,650 के पास सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी, जबकि ऊपर 8,750 पार करना अभी मुश्किल होगा। छोटी अवधि में मेरा मानना है कि निफ्टी 8,400 के नीचे नहीं जायेगा।
अभी मैं बाजार में सावधान हूँ, लेकिन आगे तेजी की उम्मीद रखता हूँ। निवेशकों को नया निवेश करने या निवेश बनाये रखने के लिए केवल अच्छी गुणवत्ता वाले ऐसे शेयरों को चुनना चाहिए, जिनमें जोखिम-लाभ का अनुपात लाभ के पक्ष में दिखता हो। मुझे इस समय ऑयल इंडिया, रिलायंस, एसजेवीएन, इप्का लैब्स, एटलस साइकल्स जैसे शेयर पसंद हैं। संदीप जैन, निदेशक एवं सह-संस्थापक, ट्रेडस्विफ्ट ब्रोकिंग (Sandeep Jain, Director and Co-founder, Tradeswift Broking)
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख