शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : जनरल इंश्योरेंस, सन टीवी, सिप्ला, इन्फोसिस और अशोक लेलैंड
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें जनरल इंश्योरेंस, सन टीवी, सिप्ला, इन्फोसिस और अशोक लेलैंड शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें जनरल इंश्योरेंस, सन टीवी, सिप्ला, इन्फोसिस और अशोक लेलैंड शामिल हैं।
रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस (Nippon Life Insurance) के साथ रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट (Reliance Nippon Life Asset Management) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए करार किया है।
2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2019 की समान अवधि में अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के मुनाफे में 47.1% की गिरावट दर्ज की गयी।
अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर ने पिछले 52 हफ्तों का शिखर छू लिया है।
साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में भवन निर्माण सामग्री कंपनी जेके लक्ष्मी सीमेंट (JK Lakshmi Cement) के मुनाफे में 34% की वृद्धि हुई है।