शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने बाजार पर बढ़ाया दबाव : पी के अग्रवाल (P K Agarwal)

इन्फोसिस (Infosys) के तिमाही नतीजे अच्छे नहीं रहे हैं और इन तिमाही नतीजों में कंपनी के पास दिखाने के लिए कुछ खास नहीं है।

सितंबर में कंपनी ने स्विटजरलैंड की लोडस्टोन होल्डिंग एजी (Lodestone Holding AG) का अधिग्रहण किया था, जिसके बाद मुझे उम्मीद थी कि वह डॉलर में अपनी आमदनी के अनुमान को बढ़ायेगी। लेकिन इन नतीजों में ऐसा नहीं हुआ। इन नतीजों के वजह से पूरे बाजार पर दबाव पड़ा है। सबसे ज्यादा नकारात्मक असर आईटी क्षेत्र पर पड़ता दिख रहा है।
बाजार में इन दिनों जो तेजी दिख रही है, वह एफआईआई की खरीदारी के कारण है। खुदरा निवेशक अभी बाजार में रूचि नहीं ले रहे हैं। घरेलू मोर्चे पर लगातार बिकवाली का दौर जारी है। इन परिस्थितियों में निफ्टी का दायरा 5600-5750 के बीच रह सकता है। इन्फोसिस के शेयर में आज तेज गिरावट है। मेरी सलाह है कि अभी इंतजार करें और आने वाले दिनों में कुछ ऊपर का भाव मिलने पर बेच कर निकल जायें। अभी मुझे इन्फोसिस में कोई आशा की किरण नजर नहीं आ रही है। पी के अग्रवाल, निदेशक, पर्पललाइन इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स (P K Agarwal, Director, Purpleline Investment Advisors)
(शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख