शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6500 के स्तर पर मजबूत समर्थन : पी के अग्रवाल (P K Agarwal)

भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6650-6750 के बीच रह सकता है। मेरा कहना है कि आने वाले समय में घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालाँकि बाजार एक सीमित दायरे में ही रहेगा। अगर निफ्टी की बात करें, तो निफ्टी को 6500 पर मजबूत सहारा मिलेगा।
क्षेत्रों के लिहाज से धातु और बैंक मजबूत दिख रहे हैं। आईटी में सुधार देखने को मिल सकता है, जबकि दवा और एफएमसीजी दबाव में नजर आ रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि मौजूदा समय में चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और आईडीएफसी के शेयरों में गिरावट आने पर मध्यम से लेकर लंबी अवधि के लिए खरीदारी कर सकते हैं। पी के अग्रवाल, निदेशक, पर्पललाइन इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स (P K Agarwal, Director, Purpleline Investment Advisors)
(शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी