शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) में अभी 200-250 अंकों की गिरावट बाकी : अरुण केजरीवाल (Arun Kejriwal)

छोटी अवधि के लिए बाजार को कुछ सहारा मिल सकता है, लेकिन अभी चिंता यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) इस बाजार में मंदड़िये हो रहे हैं। 
एफआईआई बीते करीब 10 कारोबारी सत्रों से नकद और वायदा दोनों में बिकवाली कर रहे हैं। पिछले हफ्ते नकद में उनकी शुद्ध बिकवाली करीब 3200 करोड़ रुपये की थी। बाजार वापस सँभले, उससे पहले फिर से एक वैसी बड़ी गिरावट संभव है, जैसा हमने सोमवार को देखा था। मोटे तौर पर अभी बाजार की दिशा नीचे की ही लग रही है, लेकिन बीच-बीच में उछाल आती रह सकती है।
बाजार ठीक से वापस सँभल सके, इससे पहले निफ्टी निफ्टी (Nifty) में और 200-250 अंकों की गिरावट आने का अंदेशा है। निफ्टी इस गिरावट में 5700 की ओर जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि यह गिरावट इकतरफा ढंग से नहीं आयेगी। यह ऊपर-नीचे होता रहेगा, लेकिन अगले करीब तीन हफ्तों में निफ्टी वहाँ तक जा सकता है।
लोक सभा का यह सत्र पूरा होने और इसके भंग होने के बाद बाजार नयी सरकार की उम्मीद में ऊपर की चाल पकड़ सकता है। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद बाजार को कुछ झटका लगा था, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही हैं। अरुण केजरीवाल, निदेशक, क्रिस (Arun Kejriwal, Director, KRIS)
(शेयर मंथन, 06 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी