शेयर मंथन में खोजें

दिसंबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5900 के ऊपर : के के मित्तल (K K Mital)

आज दिसंबर वायदा निपटान होने की वजह से भारतीय शेयर बाजार एक सीमित दायरे में रहेगा और इसमें उतार-चढ़ाव भी दिख सकता है।

मेरा कहना है कि कल सरकार ने निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए कदम उठाया है, जिसका सकारात्मक असर बाजार पर दिखा था। अगर सरकार सुधार और विकास को गति देने की दिशा में और आगे बढ़ेगी, तो इससे बाजार को बल मिलेगा। बाजार की नजर अमेरिका में फिस्कल क्लिफ को लेकर उठाये जाने वाले कदम पर लगी हुई है। मेरा मानना है कि दिसंबर निफ्टी का निपटान 5900 के ऊपर हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और एनबीएफसी ठीक लग रहे हैं। ऑटो और धातु कमजोर नजर आ रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से एग्रोटेक फूड, तलवाकर्स, करूर वैश्य बैंक और पर्सिस्टेंट के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी