शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) के नतीजों पर घरेलू बाजार की नजर : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार अभी नकारात्मक नजर आ रहा है। मेरा कहना है कि घरेलू बाजार की नजर आईआईपी और महँगाई दर के आँकड़ों पर लगी हुई है।

मुझे आईआईपी के आँकड़े अच्छे आने की उम्मीद दिख रही है। महँगाई दर में भी थोड़ी कमी आ सकती है। अगले हफ्ते इन्फोसिस के नतीजे आने वाले हैं। इन्फोसिस अपने तिमाही नतीजों में अगली तिमाही के बारे में किस तरह के अनुमान सामने रखती हैं। इस पर बाजार की दृष्टि लगी हुई है। मुझे इन्फोसिस के नतीजे हल्के कमजोर रहने की संभावना दिख रही है। निवेशक नतीजों के बाद इन्फोसिस के शेयर में गिरावट आने के बाद लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से खरीदारी की रणनीति अपनायें।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और धातु ठीक लग रहे हैं। अगर खास शेयर की बात करें, तो लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से टाटा स्टील, एनएमडीसी, ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, बाजार विश्लेषक (K K Mital, Market Analyst)

(शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी