शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) के कदम पर घरेलू बाजार की नजर : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक नजर आ रहा है। मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी (Nifty) 6800 तक चढ सकता है।

अगले हफ्ते नीतिगत ब्याज दरों को लेकर आरबीआई क्या कदम उठाता है? इस पर भी बाजार की नजर लगी हुई है। मुझे महँगाई दर में कमी आने के बावजूद नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम दिख रही है। इसके अलावा तिमाही नतीजों का मौसम शुरू होने वाला है। घरेलू बाजार की दृष्टि कंपनियों के नतीजों पर भी लगी रहेगी।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और धातु ठीक लग रहे हैं, जबकि आईटी स्थिर लग रहा है। अगर खास शेयर की बात करें, तो लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से टाटा स्टील, एनएमडीसी, टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, बाजार विश्लेषक (K K Mital, Market Analyst)

(शेयर मंथन, 28 मार्च 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!