शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) का अगला लक्ष्य 6600, 6800 : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है। मेरा कहना है कि चुनाव के नतीजों से पहले की तेजी घरेलू बाजार में देखने को मिल रही है।

निफ्टी (Nifty) 6600, 6800 की ओर बढ़ रहा है और इसे निफ्टी का अगला लक्ष्य कह सकते हैं। घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े आँकड़ों से बाजार को बल मिल रहा है। आने वाले समय में वैश्विक शेयर बाजारों और अंतरराष्ट्रीय खबरों का असर घरेलू बाजार पर देखने को मिल सकता है। 

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, दवा और धातु ठीक लग रहे है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो निवेशक महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल, आईडीएफसी, आईआरएफसी और लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयरों में लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, बाजार विश्लेषक (K K Mital, Market Analyst)

(शेयर मंथन, 13 मार्च 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख