शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) का दायरा 6000-6300 : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है।
मेरा कहना है कि लोक सभा चुनावों को लेकर आने वाले समय में घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर रह सकता है। हालाँकि मुझे घरेलू बाजार की सकारात्मक लग रहा है। अभी रुपया की चाल ठीक दिख रही है। इस दौरान निफ्टी का दायरा 6000-6300 रह सकता है। वैश्विक शेयर बाजारों और अंतरराष्ट्रीय खबरों का असर घरेलू बाजार पर देखने को मिल सकता है। 
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी, बैंक और दवा ठीक लग रहे है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो निवेशक लार्सन ऐंड टुब्रो, सीमेंस, एबीबी और डीएलएफ के शेयरों में लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, बाजार विश्लेषक (K K Mital, Market Analyst)
(शेयर मंथन, 03 मार्च 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख